पश्चिमोत्तरी सीरिया के एक उपचार केन्द्र पर एक बार फिर आतंकियों ने मीज़ाइल से हमला किया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को आतंकियों ने हलब के अज़्ज़बीत अस्पताल पर मीज़ाइल फ़ायर किया जिसमें कम से कम तीन सीरियाई नागरिक घायल हो गये। हालिया कुछ दिनों के भीतर अज़्ज़बीत अस्पताल पर आतंकियों का यह दूसरा हमला है। इससे पहले तीन मई को आतंकियों ने इस अस्पताल पर मीज़ाइल हमल किया किया था जिसमें दस नागरिक हताहत और दसियों अन्य घायल हो गये थे।
यह ऐसी स्थिति में है कि आतंकियों ने पूर्वी सीरिया के दैरिज़्ज़ूर शहर के अलअसद अस्पताल पर हमला किया था जिसमें दसियों रोगी और अस्पतालकर्मी मारे गये थे। इसी मध्य रिपोर्ट मिली है कि पू्र्वी ग़ोता में एक सप्ताह पूर्व आतंकी गुटों के मध्य होने वाली झड़पों में अब तक सैकड़ों आतंकी मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों लोग इस शहर से बेघर हो चुके हैं।
इसी प्रकार दक्षिणी सीरिया के यरमूक कैंप में भी दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें जारी हैं। पश्चिमी ग़ोता में भी सेना ने दारिया क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए बड़ी संख्या में सैनिक एकत्रित किए हैं।